गैस लीकेज से सिलेंडर में आग, धमाके के बाद गृहस्थी जलकर राख | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260703-WA0015.mp4

सागर जिले के जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुहाल झंडापुरा में गुरुवार को गैस लीकेज के कारण सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झंडापुरा निवासी कुंदन अहिरवार के घर में चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज हो गया, जिससे सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज धमाके के साथ पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना के दौरान घर के पास रस्सी से बंधी एक गाय भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। सूचना मिलते ही जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुजूर एवं नगर सैनिक रामकिशोर मिश्रा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से बाल्टी और ड्रम के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version