मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) के तहत शुक्रवार को नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा न्यू सिटी ककरा स्थित जैव विविधता पार्क में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।
इस अवसर पर पार्षद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (जल) एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, सहायक अभियंता (जल) रवि कुमार विश्वकर्मा, सैफ सिद्दीकी, उद्यान लिपिक अमर दीप सहित नगर निगम के अधिकारी तथा आईईसी एवं आईटीसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान लोगों को ‘नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ का संदेश अंकित कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर कपड़े के थैले अपनाने का आग्रह किया गया।
महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि यह अभियान शहर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
