महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़: भाजपा नेता समेत दो पर FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश, डॉक्टरों की हड़ताल | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260703-WA0060.mp4
New India times

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में एक महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव और लक्ष्मी शंकर तिवारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़: भाजपा नेता समेत दो पर FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश, डॉक्टरों की हड़ताल | New India Times

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद अनिल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से महिला डॉक्टर को गोली मारने की धमकी भी दी।

घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश है। सुबह से डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए, जिससे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version