थांदला में भाजपा को बड़ा झटका: 100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला में भाजपा को बड़ा झटका: 100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल | New India Times

थांदला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पांचखेरिया में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा। भाजपा के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया की कार्यशैली और सरल स्वभाव से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों को खाद और बीज आसानी से उपलब्ध हो जाते थे, जबकि वर्तमान में किसानों को खाद-बीज की कमी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही महंगाई बढ़ने से आम जनता भी परेशान है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में दीनू भूरिया, जानू भूरिया, सुनील भूरिया, दिलीप भूरिया, संधू भूरिया, जितेंद्र भूरिया, सादु डोडियार, सिंगु डोडियार, भुरका डोडियार, प्रभु डोडियार, असित कटारा, राकेश कटारा, मसूल कटारा, महेश कटारा, भातु कटारा, समरत कटारा, नाहटिया कटारा, गुड्डू कटारा, रमण कटारा, मांगू कटारा, अमरू कटारा, तोलिया डोडियार, रादु डोडियार, भोदरा डोडियार, अदरु कटारा सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी को विधायक वीरसिंह भूरिया ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चेनसिंह डामोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गेदाल डामोर, पूर्व सरपंच मंगलिया कटारा, खजुरी सरपंच रूसमाल मईड़ा, मोरझरी उपसरपंच मनीष डामोर, राकेश कटारा, पटेल खुमचंद कटारा, जीवा कटारा तथा कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version