महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा की मांग, MBMC आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा की मांग, MBMC आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल | New India Times

वंचित बहुजन आघाड़ी की सचिव फरहा इक़बाल महाडिक, उपाध्यक्ष शकीला शेख, नया नगर अध्यक्ष नसरिन खान तथा 146 विधानसभा अध्यक्ष अस्मिता कदम के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एमबीएमसी आयुक्त और डिप्टी मेयर से मुलाकात कर सुबह और शाम के व्यस्त समय में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की मांग की।

महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा की मांग, MBMC आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल | New India Times

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और दैनिक यात्रियों को पीक आवर्स में भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित होती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए स्पेशल लेडीज बस सेवा शुरू करना आवश्यक है।

महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा की मांग, MBMC आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल | New India Times

इस पर एमबीएमसी आयुक्त और डिप्टी मेयर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संगठन की पूरी टीम इस दौरान मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version