पहली पायरी विशाला मंदिर में बैठक: स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण को लेकर बनी कार्ययोजना | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आगामी 3 जुलाई (शुक्रवार) को नगर की प्रसिद्ध देवस्थली पहली पायरी विशाला मंदिर में जनसहयोग से चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर बुधवार, 1 जुलाई की शाम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहली पायरी मंदिर परिसर को स्वच्छ, साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाए रखने के लिए समय-समय पर जनसहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास में प्रत्येक क्षेत्रवासी अपना सहयोग प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान पंचायत के सरपंच ने मंदिर परिसर में पंचायत की ओर से डस्टबिन उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं, मंदिर न्यास ने परिसर में समय-समय पर मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मंदिर परिसर के विकास और स्वच्छता को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version