बारिश में पुलिया के गड्ढों में भरा कीचड़, ग्रामीणों का आवागमन हुआ दूभर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बारिश में पुलिया के गड्ढों में भरा कीचड़, ग्रामीणों का आवागमन हुआ दूभर | New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। वर्कशॉप के पास स्थित पुलिया पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से कीचड़ जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिया पर पहले से मौजूद गड्ढों में आसपास की मिट्टी और रेत बहकर जमा हो गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। इस कारण मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले ग्रामीणों को भी फिसलन और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश से पहले ही पुलिया की मरम्मत और साफ-सफाई कर दी जाती, तो इस समस्या से बचा जा सकता था। लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया की साफ-सफाई कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version