मीरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 238 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा-भाईंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 238 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट | New India Times

विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की एंटी नारकोटिक्स सेल (कक्ष-1) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।
पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कुल 67 मामलों में जब्त किए गए करीब 238 करोड़ 18 लाख 130 रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई में गांजा, चरस, मेफेड्रोन (एमडी), हेरोइन, कोकीन, एफेड्रिन, ट्रामाडोल टैबलेट्स सहित विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, कुल 326 किलो 559 ग्राम तैयार मादक पदार्थ तथा 1541 किलो 356 ग्राम कच्चा माल, जो नशीले पदार्थों के निर्माण में उपयोग होता है, नष्ट किया गया। यह पूरी प्रक्रिया 29 जून 2026 को मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, तळोजा (जिला रायगढ़) में विधिवत रूप से पूरी की गई।
यह अभियान पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (गुन्हे) संदीप डोईफोडे तथा एंटी नारकोटिक्स सेल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version