भोपाल क्राइम ब्रांच को मिली कामयाबी, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल क्राइम ब्रांच को मिली कामयाबी, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक के कमर में पिस्टल जैसे हथियार लटका हुआ दिख रहा है और वह प्रगति पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम मज़हर पुत्र मोहम्मद असगर (24) निवासी झुग्गी पुराना नगर गोविंदपुरा भोपाल बताया है। पूछ ताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व किसी आज्ञात व्यक्ति से यह हथियार खरीदी थी, जिस की जानकारी मुझे नहीँ है। साथ ही साथ यह भी बताया कि वह एक टायर पंक्चर के दूकान में काम करता है। इस के अलावा जुए सट्टे में हारे लोगों से सामान गिरवी रखवा कर पैसे उधारी देने का काम करता है। अगर कोई व्यक्ति पैसा देने में आनाकानी करता है तो वह पैसा वसूलने के लिये लोगों को डराने धमकाने के लिये यह रखता है। थाना क्राइम ब्रांच की पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जारही है।

By nit

Exit mobile version