मेघनगर में पल्स पोलियो अभियान: “दो बूंद जिंदगी” के लिए जगह-जगह लगाए गए कैंप | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में पल्स पोलियो अभियान: “दो बूंद जिंदगी” के लिए जगह-जगह लगाए गए कैंप | New India Times

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत मेघनगर में स्वास्थ्य विभाग और रोटरी क्लब अपना मेघनगर की संयुक्त पहल से विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाए गए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक “दो बूंद जिंदगी” पिलाई गई।
इस अभियान का नेतृत्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद नायक एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने किया। इस दौरान बच्चों को बिस्कुट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

मेघनगर में पल्स पोलियो अभियान: “दो बूंद जिंदगी” के लिए जगह-जगह लगाए गए कैंप | New India Times

डॉ. विनोद नायक ने बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 28 जून से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है और हर बच्चे तक यह खुराक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।
रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल पिछले कई वर्षों से विश्व स्तर पर पोलियो उन्मूलन के लिए कार्य कर रहा है। भारत का पोलियो मुक्त देशों में शामिल होना सरकार, स्वास्थ्य विभाग और रोटरी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब तक विश्व से पोलियो पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक हर बच्चे को प्रत्येक अभियान में पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर अधिक से अधिक बच्चों तक दवा पहुंचाने में सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान भरत मिस्त्री, मांगीलाल नायक, पंकज रांका, डॉ. किशोर नायक, माया शर्मा, चंदनबाला शर्मा, महेंद्र सोलंकी, कुसुम सोलंकी, हाजी इरफान शेरानी, गोविंद सिंह चौहान, महेश प्रजापति, प्रदीप नायक सहित अन्य सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि हर बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version