दहेज उत्पीड़न व पत्नी की मौत के मामले में वांछित पति गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

दहेज उत्पीड़न व पत्नी की मौत के मामले में वांछित पति गिरफ्तार | New India Times

थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राजकमल (27) पुत्र राजेश, निवासी ग्राम रतनपुर कुंडा, थाना पुवायाँ को सोमवार सुबह बड़ागांव बाईपास के पास से धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को मृतका के पिता की तहरीर पर थाना पुवायाँ में मुकदमा संख्या 359/26 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 352/85/80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति, सास, ससुर, ननद सहित अन्य परिजनों को नामजद किया गया है।
आरोप है कि विवाहिता से अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पति दूसरी शादीशुदा महिला को अपने साथ ले गया था और इसके बाद भी वह मृतका को फोन व संदेशों के जरिए प्रताड़ित करता रहा।
बताया गया कि उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे 15 जून 2026 को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन गौतम, कांस्टेबल जरनैल सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version