हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से शादी में जा रहे पिता-पुत्र की मौत | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से शादी में जा रहे पिता-पुत्र की मौत | New India Times

सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित सांईखेड़ा तिगड्डा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कमलकांत तिवारी (71) निवासी एसपी बंगले के पास कैंट और उनके बेटे स्वप्निल तिवारी (43) शुक्रवार रात बाइक से खैजरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सांईखेड़ा तिगड्डा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260627-WA0014.mp4

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मकरोनिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के भाई सुनील तिवारी ने बताया कि सांईखेड़ा तिगड्डा पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version