अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार में 9वीं मुहर्रम के अवसर पर नरशाहिद क्षेत्र में अकीदतमंदों ने पूरी श्रद्धा, अकीदत और एहतराम के साथ ताजिया इमाम चौक पर रखा। इस दौरान इमाम चौक पर नजर और फातिहा का आयोजन किया गया, जिसमें देश में अमन, चैन, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ की गई।
स्थान: नरशाहिद, इमाम चौक, चुनार।
9वीं मुहर्रम के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। चारों ओर “या अली” और “या हुसैन” के नारों से माहौल गूंज उठा। युवा और बुजुर्गों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ कर्बला के शहीदों को याद किया तथा उनकी कुर्बानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

