हनोतिया में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, महिला तस्कर के कब्जे से 100 पाव देसी शराब बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हनोतिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब कारोबारी के घर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, घर के पीछे स्थित गाय के कोटे (बाड़े) के पास अंग्रेजी एवं देसी शराब बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से दो कार्टन में रखी 100 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की। मामले में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पूनम उइके, प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय एवं आरक्षक पूर्णिमा की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version