रिक्शा में सफर कर रही महिला से 8 लाख के सोने के आभूषण चोरी, आरोपी महिला गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

रिक्शा में सफर कर रही महिला से 8 लाख के सोने के आभूषण चोरी, आरोपी महिला गिरफ्तार | New India Times

माणिकपुर पुलिस ने रिक्शा में सफर कर रही महिला के बैग से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 को पीड़िता श्रीमती मेरी पॉल सिरवेल रिक्शा से सफर कर रही थीं। इसी दौरान उनके पास बैठी एक महिला ने मौका पाकर उनके बैग से करीब 80 ग्राम वजन की सोने की चेन और 4 सोने की चूड़ियां, कुल लगभग 8 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए।
घटना की शिकायत मिलने के बाद माणिकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला मंजूदेवी सोनू सिंह उर्फ बावरी (32 वर्ष) को नायगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के पति सोनू हुकुम सिंह की भी संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं साथ ही आरोपी के पति के पास से एक मोटरसाइकिल समेत करीब 4 लाख रुपये का अन्य सामान भी जब्त किया गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version