तेज़ रफ्तार का क़हर: कफारा चौकी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

तेज़ रफ्तार का क़हर: कफारा चौकी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक | New India Times

धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर स्थित कफारा चौकी के पास मंगलवार को तेज रफ्तार के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं और प्रत्येक पर दो-दो लोग सवार थे। कफारा चौकी के पास अचानक दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कफारा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रमियाबेहड़ भिजवाया।
घायलों की पहचान अरमान पुत्र सलीम खान, फैसल पुत्र रईस खान और अतीक पुत्र सगीर खान निवासी लखाही के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, अरमान की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि घायलों में से दो युवक ढखेरवा चौराहा क्षेत्र तथा एक लहरपुर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version