ब्लॉक कांग्रेस ने वीरांगना रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस ने वीरांगना रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने उनके जीवन, अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन स्वाभिमान, मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल सहित सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डी.आर. बोनिया, पूरन धुर्वे, शंकर कुमरे, चंद्र विजय धुर्वे, देवीप्रसाद उइके, राजेश पाटील, संतोष जंघेला, विवेक शर्मा, रामगति यादव, कमलेश दीक्षित, अजय साहू, विशाल दुबे, मुकद्दर खान, आकाश धुर्वे, अन्नू वानखेड़े, सानिया कहार, कमला भमरकर, शाहिद बेगम, सलमा जाहिदा, सुमन यादव, सावित्री दुर्गे, गीता वाईकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version