शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि 22 जून 2026 को पीड़िता ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि फजालुद्दीन खां ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5 भी बढ़ाई गई।

उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार और कांस्टेबल ऋषिपाल अत्री ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी फजालुद्दीन पुत्र मंगलशाह (40 वर्ष), निवासी ग्राम चौढेरा, निकट लालबाग, थाना आर.सी. मिशन, जनपद शाहजहाँपुर को बुधवार सुबह 10:35 बजे गदियाना तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version