मोहर्रम की 8वीं तारीख पर नूरी गार्डन में हलीम का लंगर, बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने लिया लजीज हलीम का स्वाद | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मोहर्रम की 8वीं तारीख पर नूरी गार्डन में हलीम का लंगर, बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने लिया लजीज हलीम का स्वाद | New India Times

थांदला में मोहर्रम की 8वीं तारीख के अवसर पर शाहरुख शेख द्वारा स्थानीय नूरी गार्डन में हलीम के लंगर का भव्य आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुए इस लंगर में नगर के बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं आम नागरिकों ने शिरकत की।

आयोजक शाहरुख शेख ने बताया कि इमाम हुसैन की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हलीम के लंगर का आयोजन किया गया। हलीम (खिचड़ा) तैयार करने का कार्य सुबह से ही शुरू कर दिया गया था।

लंगर-ए-आम में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने भाग लेकर लजीज हलीम का स्वाद लिया तथा देश में अमन, चैन और शांति की दुआ की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

शाहरुख शेख ने कहा कि मोहर्रम का संदेश कुर्बानी, सब्र और भाईचारे का है। हलीम का लंगर देर रात तक चलता रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version