महिला से छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

ओमप्रकाश सोनी, अनूपपुर, (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260624-WA0125.mp4
New India times

अनूपपुर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय महिला ने 23 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम औढेरा निवासी नीरज यादव उसके घर पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला की शिकायत पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 380/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(va) के तहत वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक विनय बैस, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति एवं चालक प्रधान आरक्षक खेमराज सिंह की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज यादव (22 वर्ष), पिता प्रहलाद यादव, निवासी ग्राम औढेरा, अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी महिला संबंधी अपराध का एक मामला दर्ज है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

अनूपपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version