SIR का मूल आधार है ऑनलाइन मैपिंग: मंजूषा घाटगे | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

SIR का मूल आधार है ऑनलाइन मैपिंग: मंजूषा घाटगे | New India Times

चुनाव आयोग के आदेश पर महाराष्ट्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान शुरू हो चुका है यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन लोकेशन मैपिंग के आधार पर होगी इस लिए इसमें किसी भी गड़बड़ी कि कोई गुंजाइश नहीं है। राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संपन्न बैठक में जलगांव रोजगार गारंटी विभाग की उपजिला अधिकारी और जामनेर ब्लॉक मतदाता पंजीकरण अधिकारी मंजुषा घाटगे ने यह जानकारी जनता के सामने रखी है। तहसीलदार नानासाहब आगले ने बताया कि अब पहले वाली वोटर लिस्ट फ्रिज की जा चुकी है। SIR का सारा कामकाज ख़त्म होने के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। 30 जून से 29 जुलाई 2026 के दौरान हमारे BLO घर घर जा कर वोटर्स से SIR का फॉर्म भरवाकर जमा करेंगे।

ऑनलाइन लोकेशन मैपिंग के कारण पुरानी वोटर लिस्ट से सारा बोगस डेटा हट जाएगा और नई लिस्ट मे वैध मतदाता को जगह मिलेगी। सभी राजनीतिक दल हमारे BLO के साथ अपने BLA यानी अपने पार्टी के प्रतिनिधि नियुक्त करे। मंजुषा घाटगे ने कहा कि 2002 की वोटर लिस्ट को SIR के लिए प्रमाण माना गया है। तमाम मतदाता SIR का फॉर्म भरकर BLO को सौंपे अगर हमारे पास वोटर का भरा हुआ फॉर्म नही आया तो मतदाता का नाम सूची में नहीं आएगा। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी जिसके बाद SIR से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। बैठक के लिए जावेद इकबाल अब्दुल रशीद मुल्लाजी , नवलसिंग राजपूत , रफीक मौलाना , अशोक पाटिल , राजू खरे , राहुल इंगले , भरत पवार , सचिन बोरसे मौजूद रहे।                                

एजेंट्स तैनाती मे पिछड़ा विपक्ष:
SIR पंजीकरण अभियान को सार्वजनिक रूप से गतिमान बनाने के लिए BLO के साथ पॉलिटिकल पार्टीयो को अपने एजेंट्स नियुक्त करने है। जलगांव जिले मे बीजेपी के टक्कर मे NCP(SP) और शिवसेना उद्धव ठाकरे का संगठन काफ़ी हद तक मजबूत है। कांग्रेस के पदाधिकारी राहुल गांधी के भाषण सुनकर राष्ट्रीय नेता बने घूमते है लेकिन बूथ पर पार्टी को खड़ा हि नही करते। इसके विपरीत RSS से निकले बीजेपी के कार्यकर्ता SIR को घुसपैठियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर मोदी सरकार के पक्ष मे प्रचार का टूल किट बनाते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version