खेत के कुएं में गिरने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव। पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झापूढ़ाना में खेत में बने कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 डायल टीम मौके पर पहुंची। टीम में प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय, आरक्षक संस्कार बघेल एवं पायलट जयपाल विश्वकर्मा शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाल लिया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बारिश से पहले कुएं के आसपास उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंकित पिता खेमलाल यदुवंशी (20 वर्ष), निवासी झापूढ़ाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

युवा की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version