रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मोहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर इमाम हुसैन की शहादत को स्मरण करते हुए जनाब हाजी कादर शेख की ओर से खिचड़ा-हलीम लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर लंगर ग्रहण किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौलाना इस्माईल कादरी एवं हाजी शाहिद निजामी ने फातिहा पढ़ी। मौलाना इस्माईल कादरी ने देश में अमन-चैन, सुख-शांति और आपसी भाईचारे की कामना करते हुए विशेष दुआ की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सद्भाव बना रहे, अच्छी बारिश हो और सभी लोग स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।
इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। कार्यक्रम में हाजी अब्दुल हक, हाजी कादर शेख, हाजी शाहिद निजामी, इशरत शेख, अप्पू शेख, अब्दुल रहीम, जावेद शेख, अयान शेख, वसीम शेख, कुदूस शेख, करीम शेख सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। उल्लेखनीय है कि हाजी कादर शेख द्वारा हर वर्ष मोहर्रम की सातवीं तारीख को लंगर का आयोजन किया जाता है।
