अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 
अधिवक्ता एवं आर.टी.आई कार्यकर्ता सय्यद मूजद्दिद हसन ने बैरागढ नजूल तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल की कार्यप्रणाली से तंग आकर प्रमुख सचिव राजस्व इकबाल सिंह बेस को लिखित शिकायत कर कारवाई की माँग की।
ज्ञात हो की ईदगाह देवडी की भूमि सम्बन्धी मामले तहसीलदार बैरागढ न्यायलय में विचाराधीन हैं ,जिनके निराकरण में श्री पटेल द्वारा अनियमित आचरण अपनाने से तंग आकर अधिवक्ता मुजद्दीद हसन ने कलेक्टर ,सम्भाग आयुक्त को लिखित शिकायत कर तहसीलदार के खिलाफ कारवाई की माँग की थी। कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता ने प्रमुख सचिव राजस्व म॰प्र॰ शासन इकबाल सिंह बैस से मुलाकात कर अपनी शिकायत प्रस्तुत की है । श्री बैस ने कारवाई का आश्वासन दिया है।
