शाहगंज में बेसमेंट संस्थानों पर प्रशासन की सख्ती, कोचिंग, लाइब्रेरी और अस्पतालों का निरीक्षण | New India Times

राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (यूपी), NIT:

शाहगंज में बेसमेंट संस्थानों पर प्रशासन की सख्ती, कोचिंग, लाइब्रेरी और अस्पतालों का निरीक्षण | New India Times

तहसील शाहगंज में बेसमेंट और संकुचित स्थानों पर संचालित लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर एवं अस्पतालों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम कुणाल गौरव, सीओ शाहगंज तथा खाद्य सुरक्षा विभाग (एफएसएसओ) की संयुक्त टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

शाहगंज में बेसमेंट संस्थानों पर प्रशासन की सख्ती, कोचिंग, लाइब्रेरी और अस्पतालों का निरीक्षण | New India Times

निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न संस्थानों में फायर सेफ्टी, वेंटिलेशन, इमरजेंसी एग्जिट तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और संचालकों को तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

एसडीएम कुणाल गौरव ने स्पष्ट किया कि बेसमेंट अथवा बंद स्थानों में संचालित कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी एवं अन्य संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। बिना अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अभियान के दौरान विशेष रूप से अस्पतालों और कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अधिकारियों ने संचालकों को अग्निशमन यंत्रों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कई संस्थान संचालक अपने यहां सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version