नशामुक्ति जागरूकता को लेकर अबू अय्यूब अंसारी हायर सेकेंडरी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नशामुक्ति जागरूकता को लेकर अबू अय्यूब अंसारी हायर सेकेंडरी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन | New India Times

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बुरहानपुर के तत्वावधान में तथा मोमिन जमात बुरहानपुर के नियंत्रण में संचालित अबू अय्यूब अंसारी उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंसार नगर, बुरहानपुर में नशामुक्ति के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे बचाव और रोकथाम के लिए रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम पुरस्कार: सबिया बानो
द्वितीय पुरस्कार: ज़ेबा परवीन
तृतीय पुरस्कार: नज़राना बानो

विजेता छात्राओं को अतिथियों के करकमलों द्वारा आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

गरिमामयी रही अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मोहम्मद हारून एवं कामरेड मोहम्मद रमजान ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शकील अंसारी ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से आए अधिकारियों एवं सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।

स्टाफ की रही सराहनीय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जमीर सर, फैसल उद्दीन सर, आसिया मैडम, शहना मैडम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version