इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

इकरा शाहीन उर्दू हाईस्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा वर्ष के सबसे बड़े दिन के अवसर पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को योग के महत्व के साथ-साथ वैज्ञानिक जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक निगार शाह ने विद्यार्थियों को योग दिवस का महत्व समझाते हुए विभिन्न योगासन एवं व्यायाम का अभ्यास कराया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योग गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नुज़हत मैडम ने किया।
द्वितीय सत्र में विद्यालय के प्राचार्य रियाज़ शाह ने दिन-रात की अवधि, वर्ष के सबसे बड़े दिन के पीछे के वैज्ञानिक कारण तथा इसके पृथ्वी पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। इसके बाद कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित
आकर्षक प्रस्तुति एवं गतिविधि पेश की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर ज़ाकिर सर, बरकत सर, जावेद सर, रिफ़त मैडम, तरन्नुम मैडम, इमरान सर, मंज़ूर सर, मोहसिन सर, फरहान सर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ योग, प्रकृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना रहा।
