अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिर्जापुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम (IPS) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा रजत कौशिक (IPS) ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने नियमित योग को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version