विनोद कुमार मिश्र बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

विनोद कुमार मिश्र बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक | New India Times

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय, गजेंद्र सिंह तथा सुधाकर मिश्रा मौजूद रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रांतीय समिति के निर्णय के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार मिश्र को सर्वसम्मति से जिला संयोजक मनोनीत किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
जिला संयोजक बनाए जाने पर जनपद के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित पत्रकारों ने विनोद कुमार मिश्र को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद व्यक्त की।
बैठक में विवेक मिश्रा, बी.एन. यादव, सिराज अहमद, रामनरेश शुक्ला, अर्पित दुबे, मुस्तकीम खान, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, बद्री प्रसाद, अवधेश गुप्ता, रवि पांडेय, कृष्ण कुमार दूबे, अभय राज मिश्रा, अक्षय राज मिश्रा, उत्तम सिंह, अनुराग और वीरेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं कलमकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version