मयंक साहू हत्याकांड का आरोपी मनु सोनी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर रेलवे ओवरब्रिज से कूदा; 20 ग्राम एमडी ड्रग्स व चाकू बरामद | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मयंक साहू हत्याकांड से जुड़े आरोपी मनु सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बम्होरी रेंगुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और रेलवे ओवरब्रिज से नीचे कूद गया, जिससे उसके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, मनु सोनी अपने साथियों यश उर्फ चूहा और ओम अहिरवार के साथ शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान मनु सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दोनों साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

तलाशी के दौरान मनु सोनी के कब्जे से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फिलहाल फरार आरोपियों यश उर्फ चूहा और ओम अहिरवार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version