आईसीटी कंप्यूटर प्रयोगशाला प्रबंधन कार्यशाला सफल, 261 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण | New India Times

इमरान खान, जलगांव/नासिक (महाराष्ट्र), NIT:

आईसीटी कंप्यूटर प्रयोगशाला प्रबंधन कार्यशाला सफल, 261 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण | New India Times

महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा परिषद, महाराष्ट्र शासन के नासिक विभाग के मार्गदर्शन में Skill Tree Consulting Ltd. द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के अंतर्गत “आईसीटी कंप्यूटर प्रयोगशाला प्रबंधन एवं मार्गदर्शन कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में नासिक विभाग के अहिल्यानगर, जलगांव, नासिक, धुले एवं नंदुरबार जिलों की 472 शालाओं से कुल 261 शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में आईसीटी प्रयोगशालाओं का प्रभावी संचालन, डिजिटल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना रहा।
कार्यशाला के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ChatGPT के शैक्षणिक उपयोग, सूचना सुरक्षा, डिजिटल अनुशासन एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन किया। साथ ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं छात्र-केंद्रित बनाने के लिए प्रायोगिक सत्र भी आयोजित किए गए।
सहभागी शिक्षकों को आईसीटी प्रयोगशालाओं के संचालन, उपकरणों के रखरखाव, डिजिटल संसाधनों के उपयोग, ऑनलाइन सुरक्षा तथा साइबर खतरों से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे उनके डिजिटल कौशल में वृद्धि होगी और विद्यालयों में आईसीटी प्रयोगशालाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही, उन्होंने ऐसे तकनीक-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
यह कार्यशाला सहभागी शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी सिद्ध हुई तथा आईसीटी आधारित शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version