नेशनल हाईवे-44 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, अनियंत्रित बाइक महिला से टकराई, तीन गंभीर घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260619-WA0127.mp4
New India times

नेशनल हाईवे-44 पर विजौरा-छिदली चौराहे के पास मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेशनल हाईवे-44 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, अनियंत्रित बाइक महिला से टकराई, तीन गंभीर घायल | New India Times

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर निवासी नईम खान अपनी बाइक से देवरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विजौरा निवासी दयाराम उर्फ भूरे अहिरवार हाईवे क्रॉस कर रहे थे। तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेशनल हाईवे-44 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, अनियंत्रित बाइक महिला से टकराई, तीन गंभीर घायल | New India Times

हादसे के तुरंत बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही एक महिला से टकरा गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय महिला अपनी ससुराल गौरझामर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version