जलभराव से मिलेगी मुक्ति: 4 किमी लंबे बरोछा ड्रेन की खुदाई शुरू, किसानों में खुशी की लहर | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जलभराव से मिलेगी मुक्ति: 4 किमी लंबे बरोछा ड्रेन की खुदाई शुरू, किसानों में खुशी की लहर | New India Times

विकासखंड बांकेगंज क्षेत्र के किसानों को लंबे समय से परेशान कर रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में सिंचाई विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के बरोछा ड्रेन की लगभग 4 किलोमीटर लंबाई में खुदाई और सफाई का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। यह नाला गुरमुख सिंह की हद से ढाका होते हुए बांकेगंज लोहिया पुल तक बनाया जा रहा है। कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों को हर वर्ष भारी नुकसान झेलना पड़ता था। मामूली बारिश में भी सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो जाते थे, जिससे खड़ी फसलें नष्ट हो जाती थीं और किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी।
सिंचाई विभाग द्वारा ड्रेन की खुदाई शुरू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि अब अतिरिक्त पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी और खेतों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को सीधा लाभ पहुंचेगा।
कार्य शुरू होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग का आभार जताया है। उनका कहना है कि नाले की सफाई और गहरीकरण से अब फसलें सुरक्षित रहेंगी और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version