भाजपा नेता व जनपद सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप, न्याय के लिए भटक रहा गरीब परिवार; कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260618-WA0161.mp4
New India times

सतना जिले के अमरपाटन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम ककलपुर में एक गरीब परिवार ने स्थानीय जनपद सदस्य एवं भाजपा से जुड़े व्यक्ति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित सुग्रीव केवट पिता किसोरा केवट ने न्याय की मांग को लेकर 16 जून 2026 को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सतना को लिखित शिकायत सौंपी थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, बल्कि लगातार धमकियां और गाली-गलौज का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा नेता व जनपद सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप, न्याय के लिए भटक रहा गरीब परिवार; कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार | New India Times

पीड़ित के अनुसार, ककलपुर का महला तालाब क्षेत्र केवट (मुड़हा) समाज के नाम से जाना जाता है, जहां आज भी समाज के कई परिवार निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों पहले समाज के लोगों ने आम, नीम, महुआ, चिल्ला और बबूल सहित कई पेड़ लगाए थे, जो अब बड़े हो चुके हैं।

भाजपा नेता व जनपद सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप, न्याय के लिए भटक रहा गरीब परिवार; कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार | New India Times

सुग्रीव केवट का आरोप है कि गांव के रमेश पांडेय, विनोद पांडेय और विकास पांडेय ने सड़क के किनारे स्थित इन पेड़ों को काट दिया। साथ ही उनके पुराने कुएं को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, जिससे उन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित का कहना है कि रमेश पांडेय जनपद सदस्य हैं और भाजपा से जुड़े होने के कारण उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण उनका परिवार पलायन करने को मजबूर हो गया है।

सुग्रीव केवट ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित हल्का पटवारी की मिलीभगत के कारण पेड़ों की कटाई के बावजूद कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो शासन को होने वाले हजारों रुपये के नुकसान से बचाया जा सकता था।

इस संबंध में तहसीलदार मौहारी (कटरा वृत्त) एवं संबंधित हल्का पटवारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

नोट: समाचार में लगाए गए सभी आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का जवाब प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version