आर्यव्रत पत्रकार संघ का प्रतिभा सम्मान एवं मिलन समारोह सम्पन्न, 100 से अधिक पत्रकार हुए शामिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आर्यव्रत पत्रकार संघ का प्रतिभा सम्मान एवं मिलन समारोह सम्पन्न, 100 से अधिक पत्रकार हुए शामिल | New India Times

ग्राम पंचायत परवलिया में आर्यव्रत पत्रकार संघ द्वारा “उड़ान” थीम पर पत्रकार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न जिलों से 101 से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

समारोह में संघ के राष्ट्रीय संरक्षक दिलीप सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव कमलसिंह सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी, प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमा एवं प्रदेश प्रवक्ता महेश पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परवलिया के सरपंच खुशालसिंह सिंगाड़ एवं समाजसेवी प्रकाश पाटीदार ने भी अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों एवं विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों का तिलक लगाकर, तिरंगा दुपट्टा एवं मालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

आर्यव्रत पत्रकार संघ का प्रतिभा सम्मान एवं मिलन समारोह सम्पन्न, 100 से अधिक पत्रकार हुए शामिल | New India Times


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि आर्यव्रत पत्रकार संघ केवल नाम का संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के हितों के लिए धरातल पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि संघ एक विशेष मोबाइल एप तैयार कर रहा है, जिसमें देशभर के पत्रकारों का प्रमाणित डाटा उपलब्ध रहेगा, जिससे पत्रकार आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की सहायता कर पाएंगे।

अग्निहोत्री ने कहा कि कई संगठन हजारों सदस्यों का दावा करते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और होती है। उन्होंने कहा, “हमारा एक-एक पत्रकार एक हजार के बराबर है और संगठन की ताकत उसके सक्रिय सदस्यों से पहचानी जाती है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि संघ पत्रकारों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी ने कहा कि ग्राम स्तर से शुरू हुए संघ के पहले बड़े सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति संगठन की सफलता और स्वीकार्यता का प्रमाण है। अन्य वक्ताओं ने भी पत्रकारों से संगठित होकर समाज एवं लोकतंत्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

सरपंच खुशालसिंह सिंगाड़ एवं समाजसेवी प्रकाश पाटीदार ने कहा कि संगठित पत्रकार समाज की सशक्त आवाज हैं और एकता में अपार शक्ति होती है।

आर्यव्रत पत्रकार संघ का प्रतिभा सम्मान एवं मिलन समारोह सम्पन्न, 100 से अधिक पत्रकार हुए शामिल | New India Times


ग्रामीण प्रतिभाओं एवं पत्रकारों का सम्मान

समारोह में शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली सुमन प्रभु भूरिया, कक्षा 12वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदीप प्रेमसिंह निनामा, उभरती प्रतिभा रितिका पाटीदार, अधिवक्ता मयूरी राजू धानक, कवि आशीष नागर, सोशल मीडिया क्षेत्र में राकेश डाबी एवं प्रफुल्ल धामनिया को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पत्रकार जयेंद्र राठौड़, शैलेन्द्र जोशी, उमेश चौहान, वीरेंद्र भट्ट, मनोज पुरोहित, मोहन पड़ियार, संजय उपाध्याय, सुनील शर्मा, पवन नाहर, धर्मेश सोनी, पिंकी पाठक, अर्जुन ठाकुर, राजेश जैन, मोहित पंचाल, मनीष शर्मा, मोहित राठौड़, दीपक चौधरी सहित सभी उपस्थित पत्रकारों का सम्मान कर प्रतीकात्मक बैग भेंट किए गए।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित एवं ग्रामीण अध्यक्ष उमेश पाटीदार ने दिया। प्रदेश प्रवक्ता महेश पाटीदार एवं जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन महेश पाटीदार एवं पवन नाहर ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला ने किया।

समारोह के अंत में राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को पत्रकार एकता और ग्रामीण प्रतिभाओं के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version