वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं एवं लाइसेंसधारकों को आईएमपीएस (IPMS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण न कराने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं।
कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कीटनाशी व्यवसाय से जुड़े सभी लाइसेंसधारकों का आईएमपीएस पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। जनपद खीरी में कुल 1,689 लाइसेंसधारक हैं, जिनमें से अब तक 1,209 विक्रेताओं ने ही पंजीकरण कराया है, जबकि 481 विक्रेता अभी भी अपंजीकृत हैं।
उन्होंने सभी अपंजीकृत विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे तत्काल https://ipms.up.gov.in� पर जाकर अपना पंजीकरण पूर्ण करें। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि तक पंजीकरण न कराने वाले विक्रेताओं को कीटनाशी व्यवसाय में रुचि न रखने वाला माना जाएगा, जिसके चलते उनके लाइसेंस आईएमपीएस पोर्टल से निरस्त या विलोपित किए जा सकते हैं।
अतः जनपद के सभी संबंधित कीटनाशी विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे शीघ्र पंजीकरण कराकर किसी भी वैधानिक कार्रवाई से बचें।
