पत्रकार कल्याण परिषद में नई नियुक्तियां: डॉ. अजय मालवीय सनावद एवं संतोष मालवीय बड़वाह तहसील अध्यक्ष मनोनीत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकार कल्याण परिषद में नई नियुक्तियां: डॉ. अजय मालवीय सनावद एवं संतोष मालवीय बड़वाह तहसील अध्यक्ष मनोनीत | New India Times

पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी की सहमति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दो नए तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके तहत डॉ. अजय मालवीय को सनावद तहसील अध्यक्ष एवं संतोष मालवीय को बड़वाह तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नियुक्ति के बाद डॉ. अजय मालवीय ने कहा कि यदि पत्रकार सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तो संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं संतोष मालवीय ने पत्रकारों से अपनी गरिमा और मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर देते हुए पीत पत्रकारिता से दूर रहने की सलाह दी।

दोनों तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति पर विधायक सचिन बिरला, पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, नरेंद्र पटेल, प्रवीण शर्मा, सुनील नामदेव सहित समस्त मीडियाकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version