डीपीसी पर पत्रकार को बंधक बनाने का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

डीपीसी पर पत्रकार को बंधक बनाने का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पन्ना जिले के जिला शिक्षा केंद्र में एक पत्रकार को कथित रूप से बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अजय गुप्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डीपीसी पर पत्रकार को बंधक बनाने का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा केंद्र परिसर में दिनदहाड़े तालाबंदी कर एक पत्रकार को अंदर रोक लिया गया। आरोप है कि इस घटना में डीपीसी अजय गुप्ता की भूमिका रही। मामले को लेकर पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पत्रकारों का कहना है कि जब तक संबंधित अधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इसलिए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग भी की गई है। इस घटना के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
वहीं, इस पूरे मामले में अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी और बढ़ गई है। जिला प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द उचित कदम उठाए, ताकि आमजन का विश्वास कायम रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version