इमरान खान, जलगांव/भुसावल (महाराष्ट्र), NIT:

रायनल टीचर्स ऑर्गनाइजेशन, दापोली द्वारा प्रदान किए गए राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री नेतेजी नामदेव बुंदेले का जलगांव स्थित अल्पबचत भवन में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्री बुंदेले को बधाई देते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
श्री बुंदेले को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण प्रयासों तथा समाजहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक समुदाय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने श्री बुंदेले के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
