फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, एयर पिस्टल व नकली आईडी बरामद | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, एयर पिस्टल व नकली आईडी बरामद | New India Times

थाना सदर बाजार क्षेत्र में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट, स्टेशन मुख्यालय को पूर्व सैनिकों से मिली सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आर्यन वर्मा (20) के रूप में हुई है, जो टाटा हैरियर कार पर आर्मी मुख्यालय का झंडा और वन-स्टार प्लेट लगाकर इलाके में घूम रहा था। उसके साथ एक चालक और दो अन्य युवक भी मौजूद थे, जो स्वयं को एनएसजी कमांडो की तरह प्रस्तुत कर रहे थे।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ब्रिगेडियर का फर्जी पहचान पत्र, एयर पिस्टल, पीक कैप, स्टेथोस्कोप, एप्पल टैब, मोबाइल फोन, विजिटिंग कार्ड समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नीट परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसका सपना आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) में डॉक्टर बनने का था। अपनी बीमार मां को दिलासा देने के लिए उसने झूठा चयन होने की कहानी गढ़ी और नोएडा व गुरुग्राम से वर्दी व अन्य सामान जुटाकर फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूमने लगा।
पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुलाए जाने पर उसकी असलियत उजागर हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version