नाबालिग अपहरण कांड में पुलिस ने गाडरवारा से की 04 गिरफ्तारी,न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:


जुन्नारदेव क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद से ही पुलिस अपहृत नाबालिग और आरोपी की तलाश कर रही है इस मामले में पुलिस द्वारा बीते दिनों भी साक्ष्य के आधार पर अलग-अलग धाराओं में 06 लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा गया था।
शुक्रवार 12 जून को भी पुलिस द्वारा इस मामले में मुख्य आरोपी का साथ देने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के उपरांत जिला जेल भेजा गया है।
थाना प्रभारी जे मसराम से मिली जानकारी अनुसार नाबालिक अपहरण के मामले में पुलिस को मुखबिर की सूचना और आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि अरशद द्वारा थार गाड़ी सीजी 04केसी9980 से अपहृत बालिका को ले जाया गया है। गाड़ी की डिटेल निकालने पर गाड़ी मालिक फैजल खान का होना पता चला है। मुख्य आरोपी का सहयोग करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 49 बीएनएस 16/17 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में काजू उर्फ़ अरशद पिता शेख फरीद निवासी सग्गम गोलाई जुन्नारदेव की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा रुपए 5000 की इनामी घोषणा जारी की गई है।
मामले में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे द्वारा पृथक पृथक टीम तैयार कर अलग-अलग शहरों में टीम रवाना की गई है। पुलिस को मुखबिर द्वारा आरोपी के गाडरवारा क्षेत्र में होने की सूचना पर दबिश दी गई। पुलिस पहुंचने के पहले ही आरोपी नाबालिक अपहृर्ता को थार गाड़ी से लेकर फरार हो गया था। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी को समीर उर्फ गप्पू पिता रहीमुद्दीन खान उम्र 35 साल निवासी चावड़ी वार्ड नंबर 13 बरबड़ी थाना गाडरवारा, नासिर खान पिता जफर खान उम्र 51 साल निवासी चुंगी नाका हंसराज मालपानी के पीछे शास्त्री वार्ड थाना गाडरवारा, सोहेल खान पिता नासिर खान उम्र 24 साल निवासी चुंगी नाका नया बस स्टैंड के पास गाडरवारा थाना गाडरवारा, शेख अंसार पिता नासिर खान उम्र 26 साल निवासी चुंगी नाका हंसराज मालपानी के पीछे शास्त्री वार्ड थाना गाडरवारा की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा लगातार मुख्य आरोपी और अपहृत नाबालिक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी द्वारा शीघ्र ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी की चल अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त कर संबंधित विभाग को भी कार्यवाही हेतु भेजे जाने की बात पुलिस द्वारा कही गई है। आरोपी की पताशाजी में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, उप निरीक्षक अंजना मरावीटीम मुख्य भूमिका निभा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version