बिजली कनेक्शन कटने से फसलें सूखीं, किसान ने बहाली की लगाई गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बिजली कनेक्शन कटने से फसलें सूखीं, किसान ने बहाली की लगाई गुहार | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के दमुआ में एक किसान को कृषि कार्य के लिए लिया गया थ्री-फेज बिजली कनेक्शन कट जाने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में पीड़ित महिला किसान जैबुननिशा पति याकुब खान, निवासी ग्राम चुरनी चौगान, ग्राम पंचायत माण्डई भरदागढ़, तहसील जुन्नारदेव ने कनिष्ठ अभियंता को आवेदन सौंपकर कनेक्शन पुनः चालू करने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि उनकी निजी भूमि खसरा नंबर 141 एवं 142/2/1/1 पर कृषि कार्य के लिए बोरवेल हेतु थ्री-फेज विद्युत कनेक्शन (सर्विस नंबर 1250007572) स्थापित है। आरोप है कि 8 मई 2026 को विभाग द्वारा अचानक कनेक्शन काट दिया गया, जिससे समय पर सिंचाई नहीं हो सकी और खेत में लगे पौधे सूख गए।
पटवारी द्वारा किए गए पंचनामा के अनुसार खसरा नंबर 141 में सागौन के 15 और पपीता के 47 पेड़, जबकि खसरा नंबर 142/2/1/1 में आम के 17, पपीता के 88 और सागौन के 8 पेड़ पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि बिजली बिल का कोई बकाया नहीं है, इसके बावजूद कनेक्शन काटा गया है।
वहीं, कनिष्ठ अभियंता दमुआ सुरेश पटेल ने बताया कि कनेक्शन विद्युत चोरी के संदेह में काटा गया था। हालांकि, आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version