टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान पर एनटीपीसी कहलगांव सम्मानित | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान पर एनटीपीसी कहलगांव सम्मानित | New India Times

टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एनटीपीसी कहलगांव को बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना स्थित पुराने सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एनटीपीसी कहलगांव की ओर से मानव संसाधन प्रमुख मनोरंजन सारंगी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि संस्था ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत “निक्षय मित्र अभियान” में सक्रिय भागीदारी निभाई है। इसके अंतर्गत 500 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है और उन्हें हर महीने पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
इस उपलब्धि से एनटीपीसी कर्मियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए एनटीपीसी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version