उवेश रिपोर्टर बने जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेश मीडिया प्रभारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी | New India Times

तारिक खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

उवेश रिपोर्टर बने जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेश मीडिया प्रभारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी | New India Times

रायसेन जिले के बम्होरी में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार उवेश रिपोर्टर को जमीयत उलमा-ए-हिंद का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना मुफ्ती मासूम साकिब ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
मीडिया जगत में अपनी सक्रियता और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले उवेश रिपोर्टर की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों, विचारों और सामाजिक सरोकारों को प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे।
नियुक्ति के बाद उवेश रिपोर्टर ने मौलाना मुफ्ती अहमद खान, मौलाना हामिद खान कासमी सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मीडिया आज समाज और संगठन के बीच संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे में उवेश रिपोर्टर का अनुभव संगठन की मजबूती और मीडिया में प्रभावी उपस्थिति के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version