लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अर्टिगा कार की टक्कर में एक गंभीर घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर जिंद बाबा मजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार यात्री गौरीफंटा से लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ओयल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंद बाबा मजार के पास पहुंची, सामने से आ रही बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

चौकी इंचार्ज डिंपल सिंह ने दिखाई तत्परता, लोगों ने की सराहना

हादसे की सूचना मिलते ही ओयल पुलिस चौकी प्रभारी डिंपल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल सरकारी एंबुलेंस बुलवाकर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version