दहेज हत्या मामले में पति व सास गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना खुदागंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं कथित दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति और सास शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को तिलहर क्षेत्र के ग्राम खानपुर हकीमपुर निवासी देवेन्द्र सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। शिकायत के आधार पर पति अंकित सिंह, ससुर मुनेश सिंह, सास कमलेश देवी और ननद कंचन सिंह के विरुद्ध थाना खुदागंज में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे ग्राम बखौरा स्थित आरोपियों के घर पर दबिश दी। इस दौरान पति अंकित सिंह (25 वर्ष) और सास कमलेश देवी (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मुकदमा बीएनएस की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवमोहन सिंह, महिला उपनिरीक्षक तनु कुमारी, हेड कांस्टेबल अजय देवल तथा महिला कांस्टेबल महिमा शामिल रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version