विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारीयों -कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारीयों -कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा (भा.पु.से.) सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ खेल प्रशिक्षण केंद्र जेतपुरा से किया गया, जहां से साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग स्वस्थ जीवनशैली के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे साइकिलिंग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें, जिससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version