विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन धार में हरियाली का संकल्प, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मोतीवन में 125 पौधों का हुआ रोपण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन धार में हरियाली का संकल्प, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मोतीवन में 125 पौधों का हुआ रोपण | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस लाइन धार स्थित मोतीवन परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा उपस्थित रहे, जिनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मोतीवन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 125 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री अभिषेक चौधरी (IAS), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार, सुश्री आशी शर्मा (IAS), परिवीक्षाधीन सहायक कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (IPS), उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद तिवारी, श्री गगन हनवत (परिवीक्षाधीन), रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
साथ ही भारत विकास परिषद, “आओ सहेजे धरा” और भू माई फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित पुलिस लाइन में निवासरत परिवारजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version