सागर में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

सागर में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार | New India Times

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर-II (निर्माण) नारायण सिंह बुंदेला को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद अपनी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि वापस मांगी थी। आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने राशि जारी करने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। ठेकेदार द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने पर अधिकारी ने भुगतान रोक दिया।
इसके बाद ठेकेदार ने जबलपुर स्थित CBI कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर CBI ने 4 जून 2026 को मामला दर्ज कर जाल बिछाया।
CBI टीम ने सागर में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के गेस्ट हाउस और घर की तलाशी ली गई, जहां से 62 हजार रुपये नकद और रियल एस्टेट निवेश से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
CBI ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 5 जून 2026 को जबलपुर की सक्षम अदालत में पेश किया गया। एजेंसी के अनुसार मामले की जांच जारी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version