मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा उत्साह | New India Times

अहमद रज़ा खान, वाराणसी (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा उत्साह | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के कबीर चौरा स्थित राजकीय जिला महिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा उत्साह | New India Times

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे मानवता की सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article